Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सांकरा सोसाइटी में संतराम कुर्रे ने संभाला अपना दायित्व

अम्लेश्वर: पाटन विधानसभा तगत अंतर्गत आने वाले सेवा सहकारी समिति मर्यादित सांकरा में आज मनोनीत समिति अध्यक्ष संतराम कुर्रे का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया जहां सोसाइटी के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के ग्रामों के कृषक बंधु उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नारधी सरपंच ललित सिन्हा जोन प्रभारी उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद श्री कुर्रे ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की समस्या को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा धान बेचने आए किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसका पूरा पूरा ख्याल रखा जाएगा साथ ही उचित व्यवस्था किया जाएगा।

Exit mobile version