✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद
गरियाबंद-के प्रतिनिधि मण्डल नें दिया स्मरण पत्र 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई गरियाबंद के जिलाध्यक्ष कुमेंद्र कश्यप के नेतृत्व में अपनी प्रमुख मांग वेतन विसंगति दूर करने को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने गरियाबंद जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा!
ज्ञापन में स्मरण दिलाते हुए प्रतिनिधि ने प्रतिनिधि मंडल ने अवगत कराया है कि गत 5 सितम्बर को राज्य सरकार ने
कमेटी गठित कर वादा किया था कि तीन महीने के भीतर प्रदेश के समस्त सहायक शिक्षकों का वेतन विसंगति दूर कर दिया जावेगा!लेकिन आज एक वर्ष बीत जानें के बावजूद भी वेतन विसंगति को दूर नही किया जा सका है!जिसके कारण प्रदेश भर के सहायक शिक्षकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है!सहायक शिक्षकों ने मांग किया है,कि प्रदेश सरकार द्वारा गठित कमेटी शीघ्र अपना रिपोर्ट सहायक शिक्षकों के हित में सौपें।ज्ञापन देने विशेष रूप से प्रान्तीय सदस्य श्री यागवेन्द्र गजेन्द्र, सचिव श्री गिरधारी पटेल, कोषाध्यक्ष श्री गणेश दुर्गा, महासचिव श्री विवेक कश्यप, सुश्री रुपिका रानी मरकाम, साहू,जानकी यादव,धनंजय कुमार वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष छुरा, त्रिलोक सिंह सेन ब्लॉक उपाध्यक्ष छुरा,पूनम चंद्राकर ब्लॉक सचिव छुरा,दीनबंधु वैष्णव जी जिला उपाध्यक्ष गरियाबंद,श्रीमती मीना यादव महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ब्लॉक छुरा,सुश्री ओमप्रभा साहू जी महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक छुरा, दीनदयाल टंडन,वीरेंद्र ध्रुव,उमेश श्रीवास ब्लॉक अध्यक्ष मैनपुर, बिरेन्द्र कुमार ध्रुव ब्लॉक अध्यक्ष फिंगेश्वर,राजेंद्र ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष गरियाबंद,निलाधर प्रधान,नीलम नागेश,अनिल अवस्थी,जगजीवन प्रधान, श्रीमती सरोज सेन,श्रीमती हेमलता साहू,सहित छुरा,मैनपुर, गरियाबंद,फिंगेश्वर और देवभोग से बड़ी संख्या में पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
