Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में आचार्य प्रफुल्लचन्द्र राय जयन्ती एवं नाग पंचमी का आयोजन हुआ संपन्न

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला प्रमुख सैयद बरकत अली के साथ मैनपुर संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट 

गरियाबंद- जिला मैनपुर ब्लॉक तहसील कोर्ट अमलीपदर के सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में प्रफुल्लचन्द्र रॉय जयंती के अवसर पर विद्यालय में विज्ञान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री सोपसिंग मरकाम वरिष्ठ आचार्य जी द्वारा आधुनिक रसायन शास्त्री प्रफुल्लचन्द्र रॉय पर विस्तृत जानकारी दिया गया इस तरह विज्ञान दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण,रंगोली, चित्रकला,चार्ट,मॉडल आदि कार्यक्रम विद्यालय स्तर पर आयोजित किया गया उक्त कार्यक्रम के पूर्व नाग पंचमी का कार्यक्रम मनाया गया जिसके मुख्य वक्ता श्री अशोक कुमार यादव जी द्वारा भैया,बहनो को पैराणिक दृष्टि से एवं आधुनिक दृष्टि से नाग पंचमी के बारे में सन्देश दिया गया कार्यक्रम की समापन के पूर्व विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश कुमार चक्रधारी जी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरस्वती शिशु मंदिर अमलीपदर के प्राचार्य राजेश चक्रधारी प्रधानाचार्य कमल चक्रधारी, ,बंशी साहू, हेमंत निर्मलकर, योगेश निषाद,,,जमुना त्रिपाठी चंद्रकांता महंती आदि इन सब उपस्थित रहे

Exit mobile version