Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सरस्वती शिशु मंदिर के तत्वधान में खो खो खेल प्रतियोगिता संपन्न

खो खो में सरस्वती शिशु मंदिर पहंदा को प्रथम स्थान

अम्लेश्वर: सरस्वती शिशु मंदिर के तत्वधान में खो खो खेल प्रतियोगिता बीना मध्य प्रदेश में आयोजन 10 एवं 11 अक्टूबर को किया गया था ।

जिसमें मध्य क्षेत्र महाकौशल, मध्य भारत , मालवा एवं छत्तीसगढ़ प्रांत ,ने भाग लिए खो खो खेल में बहनों की टीम छत्तीसगढ़ से सरस्वती शिशु मंदिर पहंदा जिला दुर्ग विकास खण्ड के बहनों ने प्रथम स्थान अर्जित किए
सरस्वती शिशु मंदिर पहंदा के प्राचार्य चेला राम साहू ने बताया की राज्य स्तरीय खो खो खेल का आयोजन बलौदा बाजार में संपन्न हुआ था जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी संभागों का प्रतिनिधित्व हुआ जिसमे में प्रथम स्थान पर विजयी होकर क्षेत्रीय स्तर पर खेलने गए थे।
वहा पर भी प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला व ग्राम पहंदा का नाम रोशन किए है ।

Exit mobile version