Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी : जीरो शार्टेज का लक्ष्य प्राप्त

गरियाबंद । जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन द्वारा निर्धारित तिथि 01 नवंबर 2022 से 31 जनवरी, 2023 तक की गई है। जिले के 67 समितियों के 86 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 3 लाख 81 हजार 845 मेट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। जिले में पंजीकृत 84,155 कृषकों में से 79,485 कृषकों द्वारा धान बेचा गया है। धान बेचने वाले कृषकों का प्रतिशत 94.45 है। जिले में 7,79,30,09,808 रुपये लागत से 3,81,845 मेट्रिक टन धान उपार्जित किया गया है। जिसका भुगतान कृषकों को किया जा चुका है। जिले के समस्त 86 धान उपार्जन केन्द्रों से 18 फरवरी 2023 को सम्पूर्ण धान का उठाव कर जीरो शार्टेज किया गया है।

खाद्य अधिकारी सुधीरचन्द्र गुरू से मिली जानकारी अनुसार खाद्य, मार्कफेड, सहकारिता, कृषि एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के द्वारा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन नीति अनुसार सफल सुव्यवस्थित ढंग से धान खरीदी एवं उठाव का सम्पूर्ण कार्य संपादित किया गया। खाद्य अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले के निर्धारित लक्ष्यानुरूप एफसीआई एवं नान में चावल जमा का कार्य प्रगतिरत है। वर्ष 2022-23 के लक्ष्य एफसीआई में 119205 मीट्रिक टन एवं नान में 80739 मीट्रिक टन के विरुद्ध कुल 125045 मीट्रिक टन चावल जमा किया जा चुका है, जो कि कुल लक्ष्य का 63 प्रतिशत है।

Exit mobile version