Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सचिव, रोजगार सहायक, कोटवार और मितानिन मौक़े से गायब कारण बताओ नोटिस होगा जारी-एसडीएम अर्पिता पाठक

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद 

देवभोग-गरियाबंद जिला देवभोग- ब्लॉक की नवनियुक्त एसडीएम अर्पिता पाठक टीकाकरण को लेकर बहुत ज्यादा गंभीर है… ऐसे में एसडीएम टीकाकरण के कार्यों का जायजा लेने गॉवो का दौरा कर आमजनों को टीकाकरण के लिए जागरूक करती नजर आ रहीं है… इसी क्रम में आज ब्लॉक के 28 राशन दुकानों में टीकाकरण किया जाना था.. वहीं राशन दुकानों में किये जा रहे टीकाकरण के कार्यों का जायजा लेने एसडीएम, जनपद सीईओ मनहर लाल मंडावी और नायब तहसीलदार अभिषेक अग्रवाल के साथ दौरे पर निकली थी…इस दौरान एसडीएम जैसे ही खुटगॉव के सरकारी राशन दुकान में पहुंची.. तो वहां ताला लटका हुआ था.. इस दौरान एसडीएम को जानकारी मिला कि वैक्सीनेशन टीम उपस्वास्थ्य केंद्र में बैठकर वैक्सीनेशन का कार्य कर रहे है, जबकि मौक़े पर हल्का पटवारी, पंचायत सचिव और रोजगार सहायक नदारद थे, नाराज एसडीएम ने सभी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश जारी कर दिया…

सचिव, रोजगार सहायक, कोटवार और मितानिन मौक़े से गायब

इसके बाद एसडीएम पाठक देवभोग राशन दुकान पहुंची,यहां उन्होंने देखा कि अकेले वैक्सीनेटर के द्वारा वैक्सीन लगाया जा रहा था… यहां भी सचिव, रोजगार सहायक, कोटवार और मितानिन मौक़े से गायब मिले.. एसडीएम ने इन सबके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश जारी कर दिया… इसके बाद एसडीएम अपने टीम के साथ मगररोड़ा पहुंची.. यहां वैक्सीनेशन का कार्य सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा था… यहां मौक़े पर सरपंच, सचिव, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन मौज़ूद थे, जबकि रोजगार सहायक नदारद मिला, जिसके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है…वहीं देवभोग ब्लॉक के खुटगॉव में राशन दुकान बंद होने के कारण ब्लॉक में मॉनिटरिंग करने वाले एएफओ को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे भी जवाब-तलब किया गया है…

वैक्सीनेशन के कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर होंगी कार्यवाही

नाराज एसडीएम ने प्रेस वार्तालाप पर कहा कि जो भी वैक्सीनेशन के कार्य में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी…एसडीएम पाठक ने प्रेस वार्तालाप पर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ को बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर गत दिनों हुई बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि वैक्सीनेशन के कार्य को गंभीरता से लेकर कार्य करें, इसके बाद भी जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे है, ऐसे लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है

Exit mobile version