Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

संस्कृति और हस्तकौशल का संगम देखने को मिल रहा ‘हुनर हाट’ में

‘हुनर हाट’ में देश के हर कोने की प्रतिभा को मिल पा रहा अपनी कला को दिखाने का बेहतर अवसर 

गुरुदेव 

हुनर हाट छोटे कस्बों, शहरों की कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का बेहतर मंच बन गया है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गुरुवार को शुरू हुए 35वें हुनर हाट में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि इसके माध्यम से देश के हर कोने की प्रतिभा को अपनी कला को दिखाने का बेहतर अवसर मिल पा रहा है।



5 जनवरी तक चलने वाले 35वें हुनर हाट मेले में संस्कृति, हस्तकौशल और रचनात्मकता का संगम देखा जा सकता है। इसमें 30 से अधिक राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की तरफ से 700 से अधिक स्टॉल लगाई गई हैं। जहां कपड़ों,पेंटिंग, लकड़ी और जूट के सामान की खरीदारी के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद ले सकते हैं।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मेले के पीछे मकसद छोटे शहरों की कला संस्कृति और उत्पादों को शहरी स्तर पर लाने का है। हुनर हाट ने सात लाख 50 हजार से अधिक कारीगरों, शिल्पकारों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार केअवसर प्रदान किए हैं।

हुनर हाट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। इनमें पंकज उदास, अल्ताफ राजा, दलेर मेहदी, सुरेश वाडेकर, सुदेश भोसले, कविता कृष्णमूर्ति की प्रस्तुतियां आने वाले दिनों में होंगी। हुनर हाट छोटे कस्बों, शहरों की कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का बेहतर मंच बन गया है।



जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गुरुवार को शुरू हुए 35वें हुनर हाट में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि इसके माध्यम से देश के हर कोने की प्रतिभा को अपनी कला को दिखाने का बेहतर अवसर मिल पा रहा है। बतादे की 5 जनवरी तक चलने वाले इस 35वें हुनर हाट मेले में संस्कृति, हस्तकौशल और रचनात्मकता का संगम देखा जा सकता है।

Exit mobile version