Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

” संकुल समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ले रहे हैं नियमित ऑनलाइन क्लास ” ” बच्चों की पढ़ाई जारी रखने लगातार कर रहे हैं नवाचारी पहल

 ” संकुल समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ले रहे हैं नियमित ऑनलाइन क्लास ” ” बच्चों की पढ़ाई जारी रखने लगातार कर रहे हैं नवाचारी पहल

संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा द्वारा नियमित रूप से ऑनलाइन क्लास के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने अभिनव प्रयास किया जा रहा है ।

कोरोना महामारी के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं ऐसे में बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसका विशेष ख्याल रखते हुए संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा में संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने ऑनलाइन पढ़ाई की शुरुआत की और अभी नियमित रूप से ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं ।

ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के अधीनस्थ शासकीय प्राथमिक , उच्च प्राथमिक , हाई स्कूल के शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन क्लास लिया जा रहा है , साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर भी पढ़ाई कराई जा रही है , इसके अलावा TLM , वीडियो बनाकर भी बच्चों को ग्रुप के माध्यम से भेजा जा रहा है ताकि बच्चे अपने सुविधा अनुरूप पढ़ाई कर सके ।

संकुल शैक्षिक समन्वयक द्वारा लगातार पालकों से सम्पर्क कर बच्चों को कोविड–19 गाइडलाइन का पालन करते हुए घर में सुरक्षित रहते हुए पढ़ाई करने प्रेरित भी किया जा रहा है ।

Exit mobile version