Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

संकुल समन्वयक ने किया एंडलाइन आकलन का अवलोकन 

 संकुल समन्वयक ललित बिजौरा ने किया एंडलाइन आकलन का अवलोकन

कुम्हारी : संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने आज दिनांक 10 फरवरी को संकुल केंद्र परसदा के अधीनस्थ शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा एवम शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परसदा का अवलोकन किया । छत्तीसगढ़ लर्निंग रिकव्हरी कार्यक्रम अंतर्गत एंडलाइन आकलन का अवलोकन किया गया । उन्होंने छात्र–छात्राओं से विज्ञान एवम सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र के बारे में पूछा एवम प्रश्नों में उनकी समझ को जानने प्रयास किया गया । छात्र– छात्राओं ने प्रश्नपत्र से जुड़े हुए प्रश्नों के बारे में जानकारी साझा किए ।

संकुल शैक्षिक समन्वयक ने छात्र–छात्राओं को खूब मन लगाकर पढ़ने प्रेरित किया साथ ही शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण पर विशेष फोकस करने तथा लर्निंग रिकव्हरी हेतु सतत रूप से उपचारात्मक शिक्षण पर जोर देने सुझाव दिया गया । अवलोकन के दौरान प्रधानपाठक श्री कौशल प्रसाद चौबे , श्री सत्येंद्र यदु , श्री कुलेश्वर प्रसाद ठाकुर , श्री मोहित शर्मा , श्रीमती सुजाता मिश्रा , श्रीमती अंजू वर्मा , श्रीमती पूर्णिमा यादव , श्री सुशील साहू , श्री दुष्यंत वर्मा उपस्थित रहे ।

Exit mobile version