Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

श्री रामचरितमानस के पाठ से राममय हुआ ग्राम अमलीपदर आदर्श रामायण मंडली ने पूर्ण किया 52 वां वर्ष की पूर्णाहूति

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद 

अमलीपदर-श्रावण मास के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदर्श रामायण मंडली अमलीपदर के तत्वाधान में श्री दूर्गा मंदिर परिसर में स्थित श्री राम जी के दरबार में निरंतर एक माह तक श्री रामचरितमानस का पाठ आयोजन किया गया!कथावाचक आचार्य श्री युवराज पाण्डेय जी के मुखारविंद से संगीतमय श्री राम कथा को सुनने रोज ग्रामवासियों एवं क्षेत्रभर के श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा!इतना ही नही बल्कि ग्रामवासियों ने अपने-अपने परिजनों के सुख समृद्धि की कामना को लेकर बारी-बारी से मानस पाठ का आयोजन करवाया!इस तरह ग्राम अमलीपदर श्री राम भक्ति में राममय हो गया!ज्ञात हो कि एक महीने के मानस पाठ के उपरांत

गत 10 अगस्त को प्रातःकाल से श्री अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया!जिसमें प्रमुख जजमान के रूप में मानस टीकाकार श्री प्यारेलाल दूबे रहे!और इस अखंड रामायण पाठ का आयोजन उन्ही के समस्त दूबे परिवार अमलीपदर के ओर से आयोजित किया गया था!जो आदर्श रामायण मंडली अमलीपदर के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ!ज्ञात हो इस वर्ष आदर्श रामायण मंडली अमलीपदर का 52 वां वर्ष की पूर्णाहुति पूर्ण हुआ!उक्त धार्मिक कार्यक्रम में मंडली के समस्त पदाधिकारीगण,सदस्यगण एवं ग्रामवासियों ने बढ़चढ़कर अपनी सहभागिता देकर पुण्य के भागी बने!तथा अखंड यज्ञ हवन पूजन के दरमियाँ मंडली के द्वारा विश्व शांति की कामना की!

Exit mobile version