Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

श्री कृष्ण जी की गीता सार हमें जीवन जीने की कला सिखाती है /अशोक साहू

श्री कृष्ण जी की गीता सार हमें जीवन जीने की कला सिखाती है…अशोक साहू

करेला में रानीतराई सर्किल यादव समाज ने मनाया गीता जयंती।

रानीतराई।समीपस्थ ग्राम करेला में 52 ग्रामों के सर्किल यादव समाज की आमसभा एवं प्रतिभावान छात्रों का सम्मान आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग, अध्यक्षता लच्छी राम यादव विशेष अतिथि रमन टिकरिहा सभापति जप,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,फकीर सिंह वर्मा पूर्व अध्यक्ष जप,लेखनी वर्मा सरपंच करेला, डा रामनाथ साहू सरपंच बीजाभाठा,निलेश जैन ओदरागहन,बोधन यादव,प्रीतम यादव,गोविंद यादव,विक्रम यादव के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
सुबह 10 बजे यादव समाज के सभी पदाधिकारियों ने भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना कर ग्राम में कलश यात्रा बाजे गाजे के साथ राउत नाचा करते हुए गली भ्रमण किया।तदपश्चात सामाजिक उद्बोधन एवं आमसभा करते हुए समाज की आगे आकर सहयोग प्रदान करने की अपील किया गया।सामूहिक भोज उपरांत द्वितीय पहर में अथितियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने यादव समाज को मेहनतकश,ईमानदार,जिम्मेदार एवम् संघर्षशील बतलाया।साथ ही हमें आज शिक्षा के छेत्र में आगे,नशापान से दूर रहकर नटखट श्री कृष्ण जी के आदर्शो का पालन करना चाहिए।आज भूपेश सरकार आपके समाज को आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित है।
अध्यक्षीय उद्बोधन लच्छी राम यादव ने समाज के विभिन्न मांगो पर प्रकाश डाला।साथ ही रानीतराई सर्किल के ग्राम करेला, कौही, भंसूली (के) में यादव समाज की स्वीकृति के लिए सीएम भूपेश बघेल जी, ओएसडी आशीष वर्मा, ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू सहित सभी जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
विशेष अतिथि रमन टिकरिहा ने यादव समाज की भूमिका छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को निरंतरता बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगी क्योंकि विभिन्न योजनाएं यादव समाज की महिलाओं पर निर्धारित है।
इस अवसर पर देवचरण यादव,संतु राम यादव,राधेकृष्ण यादव,देवचरन यादव,यादव सेन,भानु वर्मा,नारायण सिंह यादव,चेला राम यादव,चिंता यादव, डा निरंजन यादव,श्याम लाल,पुनीत यादव, गुहलेद यादव,सिया वर्मा,नागेंद्र यादव,कामता,गोकुल,जीवन यादव,संजय, भागवत,निलेश,दिलीप,रमेश,संतोष,खोमेश्वरी यादव, सुधा राधे यादव,आशा यादव,नीलम यादव सहित हजारों की संख्या में सामाजिक बंधु,महिलाएं,युवा साथी सम्मिलित हुए।

Exit mobile version