
✍️ जिला प्रमुख सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद
गरियाबंद जिला के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत नवीन तहसील कोर्ट अमलीपदर क्षेत्र ग्राम कालीमाटी में
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भीबड़े ही हर्षोल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को मनाई भक्तों ने गुरुवार को व्रत रखकर संध्या को कलश स्थापना कर विधिवत पूजा अर्चना कर कृष्णा भगवान की कथा का गायन, श्रवण, किया रात्रि 9.30 बजे श्री कृष्ण जी की जन्मोत्सव , नंद उत्सव कर नामकरण, जन्मोत्सव मनाया, प्रसाद सेवन किया श्री कृष्ण जन्माष्टमी की कथा का गायन करने में महिलाओं ने बड़े ही मधुर स्वर में कथा का गायन किया जिसको श्रवण करने पूरे मोहल्ले वासियों ने इकठ्ठे होकर रात भर जगराता कर कथा का श्रवण किया सुबह 9 बजे तक लगातार कथा का गायन चला और कथा पुराण का पठन गायन को संपन्न किया प्रातः 10 बजे सभी भक्तो ने शामिल होकर महाआरती में सम्मिलित हुए और कार्यक्रम को समापन किया l संध्या 4 बजे श्री कृष्ण जी का दही हंडी (मटकी फोड़) कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कई प्रतिभागियों ने भाग लिया था पर दूसरे नंबर के प्रतिभागी ने मटकी फोड़कर इनाम का हकदार हुआ तत्पचात बाजे गाजे के साथ मटकी फोड़ने वाले प्रतिभागी एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी में बैठे कार्यकर्ताओं को घर घर स्वागत के साथ पहुंचाया गया
जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्य रूप से शामिल हुए श्री संतोष मांझी अस्तम मांझी विद्याधर नागेश दशरथ मांझी खीर सिंह नोहर टकधर धर्मेंद्र लालसिंह मांझी डमरूधर सोम व समस्त ग्रामवासी शामिल हुए