रानीतराई : पाटन विधानसभा अंतर्गत पाहंदा (झा) में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन पाराशर परिवार के द्वारा किया गया है जहां कथावाचक के रूप में पंडित श्री कृष्ण कुमार तिवारी जी अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन कर कथा वाचन कर रहे हैं ।
आज श्री कृष्ण जन्म उत्सव श्री कृष्ण लीला का कथा वाचन किया गया जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण किया। वही पाराशर परिवार के द्वारा कृष्ण राधा की झांकी दिखा कर लोगों का मन मोह लिया।
