Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

श्रीमती नंदनी नेताम ने 28 नवंबर छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर छत्तीसगढ़ वासियों को दी शुभकामनाएं

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

गरियाबंद-प्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति कार्यकारिणी सदस्य व स्थाई आमंत्रित बिंद्रानवागढ़ सदस्य श्रीमती नंदनी नेताम ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस 28 नवम्बर के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि “छत्तीसगढ़ी भाषा हमर पुरखौती आए, ये हर हमर अभिमान हे।

छत्तीसगढ़ महतारी उपर हे ओतके हमर मातृ भासा छत्तीसगढ़ी बर घलो होना चाही। छत्तीसगढ़ी भाषा ला हमन आत्म गौरव संग जोड़के देखबो तभे वो आघू बढ़ही”।

नेताम ने कहा है कि छत्तीसगढ़ी भाषा हिंदी, अवधी और बृज भाषा की समकालीन हैैं तीज-त्यौहारों और पारंपरिक संस्कारों को बढ़ावा देने के साथ पुरखौती के अमूल्य धरोहरों का परिचय नई पीढ़ी से कराने से छत्तीसगढ़ी भाषा का महत्व और अधिक बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ी में बोलने में संकोच करने वाले लोग भी अब छत्तीसगढ़ी में गर्व से बात करते हैं। श्रीमती नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को हमें आगे ले जाना है, इसके लिए छत्तीसगढ़ी को दैनिक बोलचाल के साथ साहित्य सृजन और प्रचार-प्रसार की भाषा बनाने की आवश्यकता है।

Exit mobile version