Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

श्रमिक दिवस पर बोरे बासी खाएं कलेक्टर ने की अपील

श्रमिक दिवस के दिन अपनी खानपान की विशिष्ट परंपरा को सहेजने बोरे और बासी खाने का नागरिकों से की कलेक्टर ने अपील

दुर्ग 29 अप्रैल 2022 गर्मी के मौके पर छत्तीसगढ़िया खानपान का अहम अंग बोरे और बासी है। अपनी खानपान की इस विशिष्टता के गौरव की अनुभूति के लिए श्रमिक दिवस के विशेष अवसर पर श्रम को सम्मान देने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से बोरे बासी खाकर श्रम को सम्मान देने की अपील की है। कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने भी जिले के निवासियों से अपील की है कि श्रम दिवस के महत्वपूर्ण मौके पर अपनी खानपान की विशिष्टता के गौरव को मनाने के लिए बोरे बासी खाकर श्रम का सम्मान करें। डा. भुरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है और चावल के व्यंजन यहां की प्रमुख विशेषता हैं। गर्मी में प्रदेश के लोग बोरे और बासी खाते हैं ताकि शरीर में स्फूर्ति और ठंडक बनी रहे। कलेक्टर ने कहा कि अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को सहेजने से गहरी खुशी मिलती है। छत्तीसगढ़ में हर दृष्टिकोण से सांस्कृतिक वैविध्य रहा है। यहां की विशिष्ट संस्कृति और सुंदर खानपान की परंपराओं को सहेजना बड़ी जिम्मेदारी का काम है ताकि आने वाली पीढ़ी भी इस समृद्ध परंपरा से परिचित हो सके।

Exit mobile version