Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शिशु सरक्षंण माह कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को विटामिन ए ओर आयरन सिरप पिलाए गए

पाटन: प्रशासन तुंहर दवार अतंर्गत आज ग्राम पंचायत पंहडोर मे सरपंच पुरूषोत्तम मढारिया ने स्वास्थ्य विभाग के शिशु सरक्षंण माह कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को विटामिन ए ओर आयरन सिरप पिलाए ओर हितग्राहियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने कहा बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि प्रशासन तुंहर द्वार मे आयोजित शिविर मे हितग्राहियों को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं हाट बाजार क्लिनिक, चिरायु स्वास्थ्य टीम, हमर लैब मे निशुल्क विभिन्न जांच के संदर्भ मे जानकारी ,जननी सुरक्षा योजना के लिए हितग्राहियों को मिलने वाला लाभ ,पैदा होते एस सी ,एस टी ओर ओ बी सी के नवजात को जाति प्रमाण पत्र बनाने की योजना के संबंध मे जानकारी दी गई।

साथ ही शिशुसरक्षंण माह के माध्यम से विटामिन ए 62बच्चों को पिलाए है वही आयरन सिरप 72बच्चों को 1एम एल दिया गया है खसरा का टीका 3बच्चों का टीकाकरण किया गया वही मिजल्स बूस्टर डोज 2बच्चों को लगाया गया है दो गर्भवती माताओ का पंजीकरण किया गया इस दौरान बच्चों ओर महिलाओं को खून की कमी से बचने के आयरन सिरप क्यों आवश्यक है पर जागरूक किया गया ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्रीमती वेगु गवेल ने बताया कि गंभीर कुपोषित बच्चे नही है मध्य कुपोषित 2बच्चों को पोषण आहार तालिका अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों मे भोजन ओर रेड्डी टु ईट दिया गया है ऐसे ही सभी बच्चों को वजन समय समय पर आयु अनुसार किया जा रहा है।

डा आशीष शर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन ने बताया कि विटामिन ए से आंखों की रोशनी, त्वचा के रोग,बाल झडना ओर शरीर के अन्य अंगों को मजबूती मिलती है 5साल आयु तक 9बार विटामिन ए पिलाया जाता है इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिथलेश वर्मा,मीना दीवान, बेंद्री की सलिता साहू ,कुंती साहू मितानीन पुष्पा वर्मा,सरस्वती वर्मा, उषा सोनवानी, पटवारी विष्णु मधुकर सचिव देवनाथ साहू ,पंच होमलाल वर्मा ,धर्मेन्द्र वर्मा उपस्थित रहे।

Exit mobile version