
गरियाबंद। जनहित की समस्याओं को लेकर शिव सेना ( उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट ) जिला इकाई द्वारा पिछले माह एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर एसडीएम गरियाबंद को ज्ञापन सौपा गया था। ज्ञापन में सात सूत्रीय मांगों के पूरा करने की मांग रखी गई थी।
जिसके अनुसार नगर के भीतर चल रही राइस मिलों को नगर से बाहर करने, रजिस्टार कार्यलय में पदस्थ उप रजिस्टार को तत्काल हटाने जैसी सात मांगे रखी गई थी। इनमें जिला अस्पताल में सीटी स्कैन जैसी सुविधाओं की मांग सहित नगर के वार्डों में सफाई सुविधा की मांग भी थी।
सात सूत्रीय मांगो में से एक भी मांग पूरी नही किये जाने पर शिव सेना द्वारा अनिष्चित कालीन धरना प्रदर्शन प्रारम्भ किया गया है। शिव सेना ( उद्धव गुट ) के प्रदेश सचिव मुकेश पांडेय द्वारा बताया गया कि जब तक मांगे पूरी नही होती धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। यदि आगामी 5 अगस्त तक जिला प्रशासन द्वारा मांगो पर उचित कार्यवाही नही कि गई तो कलेक्ट्रेट का घेराव किया जायेगा।
