Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शिव महापुराण कथा के समापन दिवस पर पहुँचे जितेंद्र वर्मा और हर्षा-लोकमणी चन्द्राकर ग्राम निपानी और लिया महराज जी से आशीर्वाद ।

CG24NEWS-R :- ग्राम निपानी में शिव महापुराण कथा का आयोजन 11 से 18 फरवरी के बीच किया गया जहाँ कथावाचक श्री बलदाऊ महाराज जी (महासमुंद) ने अपने मुखारबिंद से कथा का रसपान कराया ।
कथा के अंतिम दिवस भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जी और जिला पंचायत सदस्य हर्षा-लोकमणी चन्द्राकर जी ने जनपद सदस्य रवि सिन्हा जी के साथ कथा पंडाल में पहुँचकर महराज जी से आशीर्वाद लिया और समस्त ग्रामवासियों को महाशिवरात्रि पर्व हार्दिक शुभकामनाएँ दिया ।आयोजक समिति के अध्यक्ष और सचिव के अनुसार इस बार  शिव महापुराण कथा का आयोजन गांव के दिवंगत जीवात्माओं की मोछ और परमशांति प्राप्ति के लिए किया गया था,इसके लिये कथा के अंतिम दिवस समस्त ग्रामवासियों ने गांव के समस्त दिवंगत जीवात्माओं को छयाचित्र के माध्यम से श्रधांजलि देकर उनके मोक्ष प्राप्ति के लिये कामना किया और जीवात्माओं की परम शान्ति हेतु विशाल शांति भोज एवं भोग भंडारा का आयोजन किया इस पुनीत कार्य में समस्त ग्रामवासियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और भरपूर सहयोग प्रदान किया ।

Exit mobile version