Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शिवोम् इंट्रा स्कूल बैडमिंटन प्रीमियर लीग में उभरे नए सितारे

शिवोम् इंट्रा स्कूल बैडमिंटन; प्रीमियर लीग में उभरे नए सितारे

रायपुर  । शिवोम् विद्यापीठ संस्था में 27 एवं 29 अगस्त को दो दिवसीय बैडमिंटन प्रीमियर लीग 2026 का भव्य आयोजन किया गया। यह इंट्रा-स्कूल प्रतियोगिता संस्था की तीनों संस्था सांकरा, रायपुरा एवं चांगोराभाटा के बीच हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी खेल-प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्रतियोगिता का आयोजन शिवोम् विद्यापीठ सीबीएसई सांकरा के स्पोर्ट्स एरेना ग्राउंड में हुआ,जहाँ दो दिनों तक खिलाड़ियों ने रोमांचक मुकाबलों से दर्शकों का दिल जीत लिया। बैडमिंटन चैलेंजर्स ट्रॉफी सांकरा स्कूल को प्राप्त हुई। जिसमें विनर उमंग और आरना रनर-अप सूरज और वंश रहें।

प्रतियोगिता में गर्ल्स जूनियर सिंगल विनर ज्ञाना , रनर-अप भव्या। गर्ल्स जूनियर डबल्स विनर ज्ञाना और भव्या, रनर-अप प्रिंसी और स्वाति। बॉयस जूनियर सिंगल विनर आदित्य, रनर-अप युवराज।

बॉयस डबल्स जूनियर विनर आशीष और श्लोक रनर-अप आदित्य और यश। मिक्स्ड डबल्स जूनियर विनर हर्षवर्धन और आकृति ,रनर-अप संयम और याचना। गर्ल्स सीनियर सिंगल विनर आरना, रनर-अप अदिति।

बॉयस सीनियर सिंगल विनर तुषार, रनर – अप रुद्र । बॉयस डबल्स सीनियर विनर उमंग और वंश, रनर-अप तुषार और रुद्र । गर्ल्स डबल्स सीनियर विनर आरना और, रनर-अप संजोली। मिक्स्ड डबल्स सीनियर विनर सूरज और भूमि, रनर-अप पवन‌ और भूमिका।

खिलाड़ियों ने खेल भावना और टीमवर्क का परिचय देते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। पूरे ग्राउंड में खेल का जोश और उत्साह देखने लायक था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र – छात्राएँ एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

संस्था के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री अशरफ अली सर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का भी विकास करते हैं। शिवोम् विद्यापीठ सदैव खेल और शिक्षा के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version