Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

“शिक्षा एवं संवैधानिक अधिकारों पर सुपर 50 प्लस ग्रुप पाटन के कार्य देशभर में प्रासंगिक हैं”

“शिक्षा एवं संवैधानिक अधिकारों पर सुपर 50 प्लस ग्रुप पाटन के कार्य देशभर में प्रासंगिक हैं”

संवैधानिक अधिकारों पर उल्लेखनीय योगदान देने वाले सोशल जस्टिस लीगल फाउंडेशन के गुगल मीट वेबीनार में फाउंडर मेंबर अनिल बनज ने इसे प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर अनुकरणीय बताया-

 

विदित हो कि पाटन तहसील क्षेत्र में अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रबुद्धजनों ने 30नवम्बर2020को तहसील सतनामी समाज पाटन के मार्गदर्शन में शिक्षा एवं समाज विकास में योगदान देने हेतु सुपर 50+ग्रुप का गठन सतनामी समाज के प्रतिभाशाली बेटी को प्रोत्साहित करने सम्मान राशि भेंट कर शुभारंभ से किया था, जिसके पश्चात शिक्षा एवं संवैधानिक अधिकारों पर जागरूकता लाने नवोदय कार्यशाला व संविधान कार्यशाला का आयोजन पाटन तहसील क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में जाकर गांव-गांव में सर्व समाज के लोगों बीच किए गए।इस दौरान लगभग 200-200नग संविधान एवं नवोदय प्रवेश परीक्षा पुस्तिका का वितरण जरूरतमंदो को नि: शुल्क किया गया।

 

संविधान दिवस 26 नवम्बर-
संवैधानिक अधिकारों पर जागरूकता के क्रम में 26नवम्बर संविधान दिवस पर 2020 में उत्तर पाटन क्षेत्र के पाहंदा अ में तथा 2021में दक्षिण पाटन क्षेत्र के धमना गांव में तहसील स्तरीय संविधान दिवस का वृहद आयोजन कर संविधान विशेषज्ञों एवं सर्व समाज के प्रतिनिधियों के द्वारा संविधान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

 

बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती –
14अप्रैल 2021को कोविड के व्यापक संक्रमण के कारण बड़े आयोजन कर पाना संभव नहीं हो सकने पर शिक्षा-संविधान-बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर से संबंधित प्रेरित स्लोगन को पाटन तहसील क्षेत्र के सभी गांवों में सड़क किनारे 5-10 दिवालो पर लेखन पेंटर के द्वारा कराए गए।साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले राष्ट्रीय स्तर के इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफार्म शिक्षा एक्सप्रेस के मदद से संविधान व बाबा साहब पर आनलाईन क्वीज़, रंगोली, मेंहदी, चित्रकला, संविधान के प्रस्तावना का वाचन लेखन का आयोजन किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग व विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन हस्ताक्षरित डिजिटल सर्टिफिकेट जारी किए गए।

 

अन्य आयोजन में भी भागीदारी-
तहसील सतनामी समाज पाटन के लगभग सभी आयोजनों में नवोदय प्रवेश परीक्षा पुस्तकें व संविधान पुस्तकें व अन्य रूपों में योगदान तथा संवैधानिक अधिकारों पर कार्य करने वाले संगठनों को एक मंच पर लाकर वैचारिक एकता मजबूत करने व उनके सहयोग करने तथा उनके आयोजन में भागीदारी के साथ ही साथ माननीय मुख्यमंत्री जी तक संवैधानिक अधिकारों को पहुंचाने हेतु अवसरों का सदुपयोग करने जैसे प्रशंसनीय कार्य किए गए।

इन अवसरों के साक्षी रहे सोशल जस्टिस लीगल फाउंडेशन के फाउंडर मेंबर विनोद कुमार कोसले,अनिल बनज एवं शैलेश कुमार विद्रोही एवं भूपेंद्र बांधी ने सुपर 50+ग्रुप पाटन के द्वारा संवैधानिक अधिकारों पर किए जा रहे प्रशंसनीय कार्यों की रविवार 2जनवरी को सोशल जस्टिस लीगल फाउंडेशन द्वारा गूगल मीट पर वेबीनार में इन आयोजनों को अनुकरणीय एवं राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने प्रासंगिक करार दिए।

सुपर 50+ग्रुप में पाटन तहसील क्षेत्र के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों के सतनामी समाज के समाजिक अधिकारी-कर्मचारी व प्रबुद्धजन जुड़े हुए हैं,जिन्होंने विगत वर्ष गठन पश्चात शुभारंभ व समापन बेटियों को शिक्षा हेतु प्रोत्साहन से किया जाना भी लोगों के बीच प्रशंसनीय योगदान के रूप में पहचान बनाएं हुए है।

Exit mobile version