Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शिक्षक की मोटरसाइकिल हुई चोरी, शातिर चोर ने घर के सामने से किया था चोरी

बिलासपुर : शिक्षक के घर के सामने से शिक्षक की मोटरसाइकिल चोर ने चोरी कर ली, बता दे की आसपास खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चल पाया, शिक्षक की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। होटल अजीत के पीछे हरिओम मेडिकल दुकान के बगल तेलीपारा में रहने वाले शरनजीत बग्गा शिक्षक हैं।

जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपनी शिकायत में यह बताया कि बीते 20 मार्च को अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। रात नौ बजे उन्होंने बाहर आकर देखा तो मोटरसाइकिल गायब थी। मोटरसाइकिल की डिक्की में आरसी बुक, बीमा की मूल कापी, समेत अन्य दस्तावेज रखे थे।

Exit mobile version