Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शिक्षक अम्बाटी राजू उन्ही के स्कूल में की हत्या, मामले का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार

अपहरण कर नाबालिग से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : जिले के शिक्षक अम्बाटी राजू की उनके ही स्कूल में गला रेतकर नृशंस हत्या हुई थी। जिसकी जांच करते हुए किरंदुल पुलिस ने आज घटना के मुख्य आरोपी कुमार ताती जो कि टिकनपाल निवासी हैं। गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।



बता दे की दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिक्षक की हत्या पर पुलिस ने पत्रकारवार्ता मामले का खुलासा करते हुये बताया कि मृतक शिक्षक अम्बाटी राजू और आरोपी कुमार ताती के बीच छिंदरस पीने और पैसा नही देने की बात को लेकर जमकर विवाद हुआ था। जो कि हत्या की मुख्य वजह बनी। इधर पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि हत्या के बाद आरोपी ने इस घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए पहले शिक्षक के हाथ के कलाई की एक नस काट दी और पास ही सब्जी काटने के चाकू को मृतक शिक्षक के हाथ मे थमा दिया।



लेकिन पुलिस ने आरोपी को हत्या में प्रयुक्त हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया।घटना की विवेचना ने किरंदुल एसडीओपी कर्ण कुमार उके और किरंदुल टीआई डीके बरुआ ने आरोपी की तलाश पतासाजी में अहम भूमिका निभाई है।

Exit mobile version