Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शा. कन्या.उ.मा. विद्यालय रानीतराई मे आज 270 छात्राओं को सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया ।

राज्य शासन के आदेशानुसार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में आज कोविड वैक्सीनेशन टीकाकरण महाअभियान के तहत टीकाकरण किया गया।

जिसमें विद्यालय के प्राचार्य ललित ठाकुर के मार्गदर्शन में पन्द्रह वर्ष से अट्ठारह वर्ष की छात्राओं को कोविड वैक्सीनेशन टीकाकरण लगाया गया।

संस्था केप्राचार्य ललित ठाकुर ने बताया कि हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल में सभी छात्राओं को अपने पालकों से सहमति पत्र मंगा कर वैक्सीनेशन हेतु टीम तैयार किया गया ।इस वैक्सीनेशन का लक्ष्य 273 छात्राएं रही।

जिनमें से आज 270 छात्राओं को सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया ।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम आर के बंजारे , श्रीमती संध्या रानी देवांगन, दीपेश्वरी वर्मा, ललित साहू एवं संस्था के व्याख्याता राकेश सिंह ठाकुर भूधर सिंह ठाकुर,अनुप दुबे, मयंक मार्टिन डीन, नोडल शिक्षिका श्रीमती कविता यादव, श्रीमती संध्या वर्मा, श्रीमती विन्वा साहू, श्रीमती सोनालिका महतो, श्रीमती नीरजा सचदेव, कुमारी पूजा ठाकुर ,कु वर्षा वर्मा,श्रीमती ज्ञाता मेश्राम, नृपाल सिंह वर्मा ,श्यामलाल चक्रधारी एवं स्टाफ के सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

Exit mobile version