राज्य शासन के आदेशानुसार शासकीय हाई स्कूल परसदा में आज कोविड वैक्सीनेशन टीकाकरण महाअभियान के तहत टीकाकरण किया गया।
जिसमें विद्यालय के पन्द्रह वर्ष से अट्ठारह वर्ष की छात्राओं को कोविड वैक्सीनेशन टीकाकरण लगाया गया।
संस्था के प्राचार्य ने बताया कि हाईस्कूल में सभी छात्राओं को अपने पालकों से सहमति पत्र मंगा कर वैक्सीनेशन हेतु टीम तैयार किया गया ।
जिनमें से आज 74 छात्राओं को सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया ।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं स्कूल के स्टाप ने सहयोग किया वही स्कूल समन्वयक भी मौजूद रहे
