शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में आज व्यायाम शिक्षक मयंक मार्टिन डीन के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शाला के पूर्व सेवानिवृत्त व्याख्याता आदरणीय मोहरलाल नेतामजी एवं अध्यक्षता संस्था के व्याख्याता आर एस ठाकुर एवं प्राचार्य ललित ठाकुर की उपस्थिति में मनाया गया।
संस्था के व्यायाम शिक्षक मयंक मार्टिन डीन जी का क्रीड़ा अधिकारी के पद पर शासकीय महाविद्यालय धमधा जिला दुर्ग में होने के कारण आज विद्यालय परिवार की ओर से विदाई सम्मान समारोह में संस्था के सभी शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए। संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह एवं शाल व श्रीफल भेंट कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर संस्था के व्याख्याता राकेश सिंह ठाकुर, भूधर सिंह ठाकुर, किशोर कुमार कुलदीप, ज्ञानेश्वर श्रीवास, श्रीमती विन्वा साहू, श्रीमती लीना बंछोर, श्रीमती संध्या वर्मा, श्रीमती निरजा सचदेव, श्रीमती सोनालिका महतो, श्रीमती ज्ञाता मेश्राम निरपाल वर्मा, श्याम लाल चक्रधारी उपस्थित थे।
