Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शहीद घासिया मंडल को याद कर नमन किया क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू

मोतीपुर: पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले गांव ग्राम पंचायत बटग में शहीद घसिया मंडल स्मृति बटग के तत्वधान में शहीद घसिया मंडल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के शहादत दिवस कार्यक्रम उनके गृह ग्राम में मनाया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य श्री मोनू मोरध्वज साहू एवं विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती हर्षा चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य, डॉक्टर घनश्याम कौशिक जी जनपद पंचायत सदस्य जनपद, लोकमनी चंद्राकर मंडल अध्यक्ष  उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम शहीद घासिया मंडल के मूर्ति पर फूल माला से अर्पित कर नमन किया गया तत्पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुजुर्गों का एवं अतिथियों का साल श्रीफल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्रीमति मिथिलेश चौबे सरपंच ग्राम पंचायत बटग़, अरविंद चौबे पूर्व सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि, महेश वर्मा, नरेंद्र वर्मा, समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल उपाध्यक्ष मकसूदन एवं सदस्य गण एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

Exit mobile version