Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शहर में एएसपी का विरोध: पोस्टर देख पुलिस भी परेशान

दुर्ग। दुर्ग पुलिस के एएसपी सिटी संजय ध्रुव इस समय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लाठी भांजने और एक पोस्टर को लेकर खासे चर्चा में हैं।

कुछ लोगों ने शहर के प्रमुख चौक चौराहों में उनके फोटो वाले पोस्टर चस्पा किए हैं। इन पोस्टर पर एएसपी संजय ध्रुव के नाम से लिखा गया है कि ‘यहां के दादा हम हैं और यहां हम दादागिरी करेंगे’ इतना ही नहीं पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि ‘न्याय मांगोगे तो मैं एफआईआर तुम पर ही कर दूंगा।

दुर्ग पुलिस की छवि धूमिल करने के उद्देश्य लगाए गए इन पोस्टर को देख पुलिस भी परेशान हैं। पोस्टर लगाने वालों का पता लगाने के लिए मुखबिर और सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया जा रहा है।

इस बारे में एएसपी संजय ध्रुव का कहना है कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। कुछ अराजक तत्व हैं जो पुलिस की छवि धूमिल करने का काम कर रहे हैं। पुलिस किसी भी दल विशेष को ध्यान में रखकर काम नहीं करती है।

बतादे कि पुलिस का काम अपराध को रोकना और जनता को न्याय दिलाना है। जिन लोगों ने भी उनकी छवि धूमिल करने के लिए ऐसा कृत्य किया है उनका पता लगाया जा रहा है। इसके बाद उच्चाधिकारियों और कानून विशेषज्ञों से चर्चा करके नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version