Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*शहर कांग्रेस ने सदभावना दिवस के रुप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती*

*राजनांदगांव।* 21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, दूरसंचार, सूचना व कम्प्यूटर क्रांति, पंचायती राज के जनक, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती कांग्रेस ने सद्भभावना दिवस के रुप में मनाया। इस दौरान संगोष्ठी सभा व सेमिनार का आयोजन भी किया गया। जिसमें स्व. गांधी के योगदानों पर विस्तार से चर्चा की गई।
संगोष्ठी सभा में मुख्य अतिथि के रुप में अंतव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त धनेश पाटिला के  मौजूद थे। संगोष्ठी सभा का संचालन दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री अरुण सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन पर सुबह 10.30 बजे कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा  का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम स्व. राजीव गांधी जी के तैलचित्र पर अंतव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, रमेश डाकलिया ने माल्र्यार्पण कर संगोष्ठी सभा की शुरूआत की। संगोष्ठी सभा को महापौर हेमा देशमुख, डा.आफताब आलम, रमेश डाकलिया, कमलजीत सिंह पिन्टू, कुतबुद्दीन सोलंकी, रूपेश दुबे, झम्मन देवांगन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौशनी सिन्हा, उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली, मामराज अग्रवाल, प्रमोद बागड़ी, अरशद खान, अभिमन्यू मिश्रा, अवधेश प्रजापति, मेहुल मारू ने संबोधित किया। संगोष्ठी सभा में शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, यहया खान, महामंत्री महेन्द्र शर्मा, फिरोज अंसारी, हनी ग्रेवाल, मोहनी सिन्हा, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, अशोक फडनवीस, इंशाक खान, मदन लाल साहू, अतुल शर्मा, जगत चिन्टू शर्मा, गेमू कुंजाम, एल्डरमैन एजाजूर रहमान, प्रभात गुप्ता, पार्षद सिद्धार्थ डोंगरे, मनीष साहू, महेश साहू, पूर्णिमा नागदेवे, योगेन्द्र प्रताप सिंह, भरत सोनी, बबलू कसार, मोहन चुनुरकर, अमित जंघेल, मो शाबीर जिंदान, सुरेन्द्र देवांगन, जाहिद रिजवी, दीनू साहू, संदीप जायसवाल, सुक्रत गुप्ता, रेखा, अनीस जैन, लखुभाई रूचंदानी, मोहसिन कुरैशी, शब्बीर हुसन, योगेश साहू, नासिर सहित कांगे्रसजन उपस्थित थे।
स्व. राजीव गांधी के योगदान से मजबूत हुआ देश
संगोष्ठी सभा को संबोधित करते हुए धनेश पाटिला ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी का जन्म दिन पर उन्हें नमन करता हूं। स्व. राजीव गांधी जी ने देश के लिए जो कार्य किया है उसे भुलाया नहीं जा सकता। चाहे वह दूरसंचार, सूचना क्रांति, शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया वह उल्लेखनीय है यहां तक 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का हक दिलाया है। युवाओं का ज्यादा से ज्यादा योगदान हो, वहीं पंचायती राज के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम योगदान रहा। इससे देश मजबूत हुआ है।  शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने स्व. राजीव गांधी जी के जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत के नवनिर्माण में राजीव गांधी जी के अमूल्य योगदान को देश नहीं भुलाया जा सकता। स्व. राजीव गांधी जी के दूरदर्शितापूर्ण सोच के साथ त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, संचार क्रांति एवं युवाओं को मतदान का अधिकार जैसे निर्णयों से उन्होंने 21वीं सदी के भारत की नींव रखी। कम्प्यूटर क्रांति लाने में अपनी अहम भूमिका निभाई, स्व. राजीव गांधी जी की दूरगार्मी सोच का नतीजा है कि आज संचार क्रांति के माध्यम से लोग अपनों से बात करते उसे देखते हैं। युवाओं को रोजगार की बात हो यह सब राजीव गांधी जी की देन है। हमारा देश आगे कैसा बढ़े विश्व पटल पर भारत का परचम कैसे लहराये इस पर स्व. राजीव गांधी जी की दूरदर्शिता निभाई और भारत एक सशक्त राष्ट बनकर उभरा।  कांग्रेस का इतिहास अनेक विभूतियों व बलिदानियों से भरा पड़ा है जो देश को आजाद कराने में अपना सर्वस्य बलिदान कर दिया। तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने देश की एकता और अखंडता को संशक्त बनाने का संकल्प दिलाया।

0 इस्कान सिटी में पौधरोपण, मरीजों में फल वितरण भी किया ( बॉक्स )
संगोष्ठी सभा के बाद कांग्रेस जनों ने जिला अस्पताल कर मरीजों में फल वितरण किया। वहीं उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना भी की। इसके बाद सभी इस्कान सिटी पहुंचे,जहां  पार्षद गामेन्द्र नेताम, वार्डवासी भरत साहू, विशाल पेटकर, सोमित सिन्हा, गुरूदत्त सिन्हा, मुरलीधर वैष्णव, विद्या पेटकर, विपृत साहू, सोनाली तायवाड़े, महेन्द्र गुप्ता, उत्तम साहू, बृजेश श्रीवास्तव के साथ विभिन्न प्रजाति का पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। वहीं कार्यक्रम के दौरान एक दिव्यांग को सहायक उपकरण का वितरण भी किय गया। उक्त आयोजित सभी कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों का शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवशी ने आभार जताया।

राजनांदगांव से दीपक साहू

Exit mobile version