Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शराब लेने लगी लंबी कतार, पुलिस को करना पड़ा लाठी चार्ज

मंदसौर-मंदसौर के झार्डा गांव में शराब लेने वालों की लंबी कतार लग गई। कारण था कि वहां शराब कम कीमतों पर मिल रही थी। भीड़ अनियंत्रित होने लगी तो पुलिस को लाठियां चलाना पड़ी। दरअसल शराब ठेकेदार ने स्टॉक क्लीयर करने कम दाम में शराब बेचना शुरू कर दिया था। पुलिस के लाठी फटकारने के बाद मची भगदड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। गुरुवार को मंदसौर के एक शराब ठेकेदार द्वारा सस्ती शराब बेचने की खबर लगते झार्डा गांव की एक शराब दुकान पर कई गांव के लोग वहां पहुंच गए। भीड़ संभालने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।



शराब खरीदने के लिए लोगों ने दुकान के आसपास बेतरतीब ढंग से अपनी गाड़़ियां खड़ी कर दीं और शराब पाने के लिए लाइन में लग गए। मगर जिन लोगों को लाइन में लगने पर शराब खत्म होने का आशंका हुई तो वे लाइन से अलग काउंटर पर पहुंचने लगे। इससे भीड़ काउंटर पर जमा हो गई और शराब की दुकान से पुलिस को फोन कर मदद मांगी गई। चौकी प्रभारी संदीप मौर्या ने बताया कि शराब की दुकान पर भीड़ ज्यादा होने पर पुलिस वहां पहुंची थी और भीड़ तो तितर बितर किया था। गौरतलब है कि अप्रैल से शराब के नए ठेके होना है, जिसमें सरकार बड़े समूह की जगह छोटे-छोटे समूह को ठेके देने की नीति लाई गई है। इसलिए पुराने ठेकेदारों ने बचा हुआ स्टॉक खत्म करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।

Exit mobile version