Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान में शामिल हुईं डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल

डोंगरगढ़/नई दिल्ली : कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान में डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल शामिल हुईं। नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित इस अभियान में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और देशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

अभियान के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की रक्षा और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को उठाया। साथ ही चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर एकजुटता दिखाई।

विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने भी अभियान में सहभागिता करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और जनहित के मुद्दों पर अपनी बात रखी। रामलीला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस ने लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर अपना पक्ष सामने रखा।

Exit mobile version