✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद
गरियाबंद-छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर ब्लॉक इकाई मैनपुर के बैनरतले विकासखंड के सहायक शिक्षकों के अनिश्चित कालीन आंदोलन का आगाज हो गया है!सहायक शिक्षकों ने मैनपुर विकासखंड के अन्तर्गत नवीन तहसील अमलीपदर के बस स्टैंड में स्थित दूर्गा मंच में एकत्रित होकर अनिश्चितकालीन आंदोलन के द्वितीय दिवस का पूजा अर्चना के साथ धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया!ज्ञात हो कि मैनपुर विकासखंड के सहायक शिक्षक एक बार फिर अपनी प्रमुख मांग वेतन विसंगति दूर करने को लेकर लामबंद हो गये हैं!उक्त आंदोलन के संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रदेशभर के सहायक शिक्षक संवर्ग पिछले चार सालों से वेतन विसंगति को दूर करने को लेकर मांग कर रहे हैं!जिसके लिए सरकार ने तीन महीने के भीतर निर्णय लेने वाली कमेटी बनाई,फिर भी आज पर्यंंत तक उक्त मांग को पुरा नही किया गया है!जिसके कारण सहायक शिक्षक संवर्ग में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है!यही कारण है कि एक बार फिर स्कूलों में शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है!धरना स्थल में आंदोलन का संचालन प्रमुखरूप से ब्लॉक अध्यक्ष उमेश श्रीवास एवं ब्लॉक प्रवक्ता नीलाधर प्रधान,परमेश्वर बघेल वीरेंद्र यादव,यारेन्द्र कोमर्रा, भगवान सिंह नागेश मोहन नागेश,गजानन बघेल रानजेश राव,पवन नागेश,जयप्रकाश त्रिपाठी,भूषण पाडे़ कल्याण सिंह देवांगन,अरविंद चक्रधारी लक्ष्मीकांत दूबे,कृष्ण कुमार प्रधान पदमन मांझी,प्रियेंद सिंह ठाकुर,सुनाधर मांझी,गनपत बघेल जनसिंह मांझी,राजू मिश्रा,शेखरचंद यदू,महेंद्र नायक लारेन्द बघेल,नंदकुमार सोनवानी,चैनसिंह नागवंशी, रमेश कुमार कुर्रे,सहित ब्लॉक के समस्त पदाधिकारीयों के संयोजन में किया जा रहा है!
