Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

वृत्ताकार सेवा सहकारी समिति सेलुद में जनप्रतिनिधियों ने बोरे बासी खाकर मनाया मजदूर दिवस

पाटन: वृत्ताकार सेवा सहकारी समिति सेलुद में आज 1 मई मजदूर दिवस के दिन बोरे बासी दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम में महिला मजदूरों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सेलुद धान केंद्र में बासी खाकर मजदूर दिवस मनाया गया आपको बता दें प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी के आह्वान पर आज 1 मई मजदूर दिवस को बोरे बासी खाकर मजदूर भाइयों बहनों का सम्मान करने का आह्वान किया है ।

कार्यक्रम में मजदूरों के साथ बैठकर बोरे बासी खाने कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू ,अपेक्स बैंक डायरेक्टर राकेश ठाकुर ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं साख समिति के अध्यक्ष जवाहर वर्मा ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयश्री वर्मा ,वृताकार सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष मोरध्वज साहू सहित समिति के कर्मचारी समिति प्रबंधक लक्ष्मीनाथ चंद्राकर वैष्णो जी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित होकर बोरे बासी खाकर मजदूर दिवस मनाया गया।

Exit mobile version