विश्व हाथ धुलाई दिवस पर हेल्थ एंड वेलेस सेंटर पचपेडी विकास खंड पाटन मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 में
चरोदा/ बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि 15अक्टूबर से 10 lदिवस यह अभियान चलेगा जिसका उद्देश्य स्वच्छता अभियान के जरिए विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाने जागरूक करना है हाथो मे सूक्ष्म बैक्टीरिया, वायरस (कीटाणु व जीवाणु) होते है जो खुली आंखों से नही दिखाई देते है जिससे भोजन के माध्यम से पेट मे पहुंच जाते है जिससे पेट रोग,चर्म रोग, आंत रोग,ओर दस्त, उल्टी, पेचिश, पीलिया, कोविड, हो सकते है इसके लिए भोजन से पहले ओर शौच के बाद साबून से हाथो को अच्छी तरहा धोना चाहिए।
सरपंच सुंदर लाल खरे ने इस.अवसर पर कहा व्यक्तिगत स्वच्छता सभी की अपनी जिम्मेदारी है पंचायत के सभी पंच अपने वार्ड मे इसके लिए अभियान चलाएंगे ओर हर घर निशुल्क एक साबुन दिया जाएगा ताकि लोगों को इस अभियान का महत्व पता चले ।
इस अवसर पर पंचायत सचिव देवनाथ साहू, पंच केशर लता ,पंच गायत्री चंद्राकर, स्वास्थ्य विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती आर विश्वास ,सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के वाणी, श्रीमती वेणु गवेल ,मितानिनों मे लक्ष्मी चंद्राकर, जागृति स्व सहायता समूह की मनीषा चंद्राकर, शांताबाई चंद्राकर, नीरा बाई चंद्राकर, भारती चंद्राकर सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
