जामगांव एम: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खुड़मुड़ी मे 1 मई विश्व मजदूर दिवस के दिन मजदूरों के साथ जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष श्रीमती रामबाई गजानंद सिन्हा, जनपद सभापति श्री गुलाब सिंह ठाकुर ,सरपंच श्रीमती रमाभारती ध्रुव, एवं ग्राम प्रतिष्ठित ब्यक्ति एवं मजदूरों के साथ बोरे बासी खाकर मजदूर दिवस मनाया गया।
आपको बता दें विश्व मजदूर दिवस को श्रमिक सम्मान दिवस के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा मनाया जा रहा है जहां मजदूरों के साथ जनप्रतिनिधि छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भोजन बोरे बासी का खाकर मजदूरों के साथ बैठकर मजदूरों का सम्मान किया गया।
