Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भेख राम सिन्हा को 4 गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भेख राम सिन्हा को 4 गोल्ड मेडल

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 26 वें दीक्षांत समारोह में भेख राम सिन्हा को एम ए राजनीति विज्ञान परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, पद्मश्री वाईएस राजन इसरो वैज्ञानिक, कुलपति द्वारा 4 गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

सामान्य परिवार से संबंध रखने वाले भेखराम सिन्हा सराईपाली बसना से है। इस अद्वितीय परीक्षा परिणाम के बाद सभी शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है और उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। सुबह- सुबह कार वाशिंग एवं कार चलाकर पढ़ाई के साथ तालमेल बैठा रहे भेखराम सिन्हा का सपना कॉलेज में सहायक अध्यापक बनना है। और अपने सपने को पूरे करने के लिए अभी रायपुर में रहकर अध्ययन कर रहे हैं। उपरोक्त परीक्षा परिणाम के लिए उन्होंने सारा श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया है और निकट भविष्य में भी समर्थन और मार्गदर्शन मिलती रहे ऐसी इच्छा व्यक्त की है।।

Exit mobile version