Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मैनपुर के सहायक शिक्षक 22 जुलाई होगे रायपुर रवाना ,,विधानसभा घेराव के लिए सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौपा ज्ञापन

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

मैनपुर-छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर अपनी प्रमुख मांग वेतन विसंगति को लेकर आगामी 22 जुलाई को मैनपुर के समस्त सहायक शिक्षक राजधानी रायपुर में आयोजित विधानसभा घेराव प्रदर्शन में भाग लेगें जिसके लिए ब्लॉक संचालक मंडल मैनपुर के पदाधिकारियों ने अनुविभागीय अधिकारी मैनपुर,तहसीलदार एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मैनपुर को लिखित सूचना दे दी है सहायक शिक्षकों ने बताया कि सरकार ने उन्हें झूठा आश्वासन देकर सिर्फ और सिर्फ छलावा ही किया है इसलिए सरकार को स्मरण दिलाने पुनः आंदोलन की राह पर चल पडे हैं ज्ञापन देने संचालक मंडल के संतोष पटेल, चन्द्र किशोर बघेल,सरोज सेन,शेख इमामुद्दीन,मुकेश ठाकुर, जगजीवन ठाकुर,दामोदर नेगी,नीलम नागेश,सहित बड़ी संख्या में सहायक शिक्षक उपस्थित थे

Exit mobile version