राजनांदगांव-राजीव वार्ड नं 42 में राजीव वार्ड गुजराती स्कूल से क्लब चौक तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य कछुए की गति से चल रहा है.जिसके कारण पहले से गड़ी हुई बिजली पोल को हटा कर एक निश्चित चिन्हित स्थान पर गड़ाना है।
लेकिन विभाग के कर्मचारियों द्वारा पुराने खम्बे को हटा कर नए खम्बे गड़ाने में लीपापोती की कार्य देखने को मिल रहा है। खम्बे गड़ाने के कार्य में नाली की सफाई में निकली कीचड़ को डाल कर खंबा के लिए की गई गहराई को पाटने का कार्य कर रहे हैं जिसके कारन पहले की तरह यह नई बिजली खम्बा टेढ़ा हो गया है जो कभी भी गिर सकता है जिनके कारण जन हानी हो सकता है।
वही विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही और अनियमितता को देख कर वार्ड वासी यूसुफ खान , पार्वती साहू व अन्य लोगों ने लाइनमैन साहू को ठीक से कार्य करने को कहा गया.गलत ढंग से बिजली खम्बा गड़ाने के कार्य को लेकर वार्ड वासी आक्रोशित नजर आ रहा रहे थे. वही इस कार्य के दौरान कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं रहे।
