Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विद्यालय समाज का लघु रूप है जहां समाज के सभी वर्गों के विद्यार्थी अध्ययन करते है /चंद्रिका साहू

 छात्र बिदाई समारोह, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल तरीघाट

‌ विद्यार्थी भविष्य का धरोहर है — चंद्रिका साहू ‌‌

‌पाटन : शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल तरीघाट मे कक्षा बारहवीं के छात्रों के लिए बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के कक्षा नौवीं, दसवीं, एवं ग्यारहवीं के छात्रों द्वारा स्कुली शिक्षा के अंतिम पड़ाव के यादगार को अविस्मरणीय बनाने के साथ ही सहपाठी शिष्टाचार की परपंरा की संस्कारिक भावना से बिदाई दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य‌‌‌ अतिथि श्रीमती मीरा बाई सिंहा जनपद सदस्य, विशिष्ट अतिथि श्रीमती चंद्रिका साहू प्रदेश, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहू संघ, अशोक साहू , चोवाराम साहू विधायक प्रतिनिधि,तोरणलाल सिंहा अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, नंदनी गोस्वामी उप सरपंच, प्राचार्य जी .एन. पाण्डेय उपस्थित रहे।

‌ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन एवं पूजा अर्चना के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया। छात्राओं ने अतिथि के स्वागत में गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात कक्षा बारहवीं के छात्र छात्राओं ने अपने विद्यालयीन जीवन के सुखद अनुभव और भावी लक्ष्यों के बारे मे सहपाठियों से साझा किए। विद्यार्थियों के द्वारा व्यक्त लक्ष्य और भविष्य की उड़ान भरने की जिजीविषा अत्यंत ही सराहनीय और महत्वाकांक्षी हैं। निश्चित ही हमारे होनहार विद्यार्थी गांवों से निकल कर जन्मभूमि का नाम रोशन करने की क्षमता रखते हैं।

छात्रों ने अपनी सभी उपलब्धियों को गुरु जनों के आशीर्वाद का प्रतिफल बता कर गुरु के प्रति अपने आदर्श चरित्र को व्यक्त किए। सभी छात्र छात्राओं को बिदाई उपहार में गिफ्ट पैक प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह का कुछ पल छात्रों के बीच विरह भावुक कर गया। ‌ विशिष्ट अतिथि श्रीमती चंद्रिका साहू ने अपने उद्बोधन मे कहा कि विद्यार्थी भविष्य का धरोहर है और इसे सहेज कर रखना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी बनती है।कोई भी राष्ट्र अपने बौद्धिक और नैतिक चरित्र से विकास करता है और यह हमें विद्यालय से प्राप्त होता हैं। विद्यालय समाज का लघु रूप है जहां समाज के सभी वर्गों के लोग अध्ययन करता है। मैं अपने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करतीं हूं । मैं आवश्यकता पड़ने पर विद्यालय के विकास के सदैव तत्पर रहूंगी।

विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि होनहार विद्यार्थीयों की उपलब्धियों से विद्यालय का प्रतिष्ठित होता है सभी विद्यार्थियों का भविष्य सुनहरे शब्दों से लिखा जाए। ‌ आयोजक छात्रों ने कार्यक्रम मे अपने बहुमूल्य समय देने के लिए सभी अतिथियों और गुरु जनों का आभार व्यक्त किए। इस अवसर पर अनीता कोहरे,ओम,भारती साहू, सोनाली पाण्डे, श्वेता सिंघी,राखी उईक,रमेश साहू, नरेश साहू,मनीष कुजुर, निशिकांत गोस्वामी, उर्वशी वर्मा, और सभी शिक्षक, शाला परिवार उपस्थित रहे। मंच संचालन कुमारी ज्योति, माधुरी, और तेज प्रताप सिंहा ने किया।

Exit mobile version