Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विचक्षण जैन विद्यापीठ में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण

विचक्षण जैन विद्यापीठ में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण

कुम्हारी / विचक्षण जैन विद्यापीठ में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। आजादी के अमृत महोत्सव में वी.जे.वी. ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश कांकरिया द्वारा ध्वजारोहण संपन्न हुआ। वी.जे.वी. ट्रस्ट के उपाध्यक्ष संपतलाल झाबक ने कहा कि हाल ही में हुए रूस, यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत के तिरंगे की ताकत का जिक्र किया गया , हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज की ताकत ने हमारे बच्चों व छात्रों को सकुशल देश वापसी में अपना सहयोग दिया।

इस अवसर पर सभी ट्रस्टीगण सर्व श्री प्रकाशचंद मालू(महामंत्री) राजेश गिडिया(सहमंत्री) , राजेश सावनसुखा (कोषाध्यक्ष), महेश कोठारी, अनिल लोढ़ा, सुनील गोलछा, सौरभ लोढ़ा, प्रिंसीपल डायरेक्टर वी.एस. कल्पना, वाइस प्रिंसीपल के.जी. मिनी कुरुप तथा सभी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version