रानीतराई/जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक खेल कूद का आयोजन 4, 5, 6 एवं7 नवंबर को रेस्ट हाउस के पीछे मैदान में आयोजित किया गया है।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन ग्रामीण स्तर पर किया गया था उसके पश्चात सेक्टर वाइस आयोजन किया गया अब विकास खंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का किया जा रहा है जो विजेता होगा उसे जिला स्तरीय ओलंपिक में भाग लेने का मौका मिलेगा ।
आपको बता दें छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री ग्रामीण खेलकूद को प्रोत्साहन करने के लिए उक्त आयोजन किया जा रहा है जिसमें गांव के महिला पुरुष युवक-युवती एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है अब विकासखंड स्तरीय खेलकूद में भाग लेकर अपना हुनर दिखा कर आगे बढ़ सकते है।
