Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

वार्ड 8 को 9 विकेट से हराकर वार्ड 18 ने जीता फाईनल मैच, सुमित रहें मैन ऑफ द सीरीज

कुम्हारी में वार्ड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में वार्ड 8 को 9 विकेट से हराकर वार्ड 18 ने जीता फाईनल मैच, वार्ड 18 के खिलाड़ी सुमित रहें मैन ऑफ द सीरीज

राकेश सोनकर
कुम्हारी : ब्लॉक युवा कांग्रेस कमेटी कुम्हारी के तत्वावधान में वार्ड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन वार्ड क्रमांक 7 स्थित नवनिर्मित मिनी माता क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसका सेमीफ़ाइनल व फाईनल रविवार को हुआ। जिसमें वार्ड क्रमांक 18 ने वार्ड क्रमांक 8 को एकतरफा मुकाबले में हराते हुए फाईनल मैच जीत लिया।

वार्ड क्रमांक 8 शांति नगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए जिसमें टीम की ओर से सुमित खोडियार के द्वारा सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए 45 रनों की पारी खेली गई इस दौरान उनके बल्ले से 4 गगनचुंबी छक्के भी लगे। वही वार्ड 18 के गेंदबाजों ने भी धारदार गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम वार्ड 8 के शुरुवाती 3 विकेट महज 19 रन के स्कोर पर ही समेट दिए हालांकि सुमित की 45 रन की बदौलत टीम ने 10 ओवरों की समाप्ति पर 80 रन बनाए।

दूसरी पारी की शुरुवात करते हुए दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड क्रमांक 18 डीएमसी तालाब पार की टीम ने शुरुवाती ओवरों से वार्ड 8 के बॉलरों पर दबाव बनाते हुए बल्लेबाजी की और मैच के आठवें ओवर में ही 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया टीम की ओर से सुमित (सोमू) द्वारा बतौर ओपनर 26 गेंदों पर 49 रन की आतिशी पारी खेली गई जिसमें उनके बल्ले से विजयी सिक्कर के साथ 5 छक्के भी लगे। हालांकि वे अपने अर्धशतक से महज 1 रन से चूक गए टीम को जीत दिलाने में ओपनर हितेश ने भी अच्छी बल्लेबाजी की वे अपने निजी स्कोर 26 रन पर पवेलियन लौट गए तब तक टीम जीत के करीब पहुँच चुकी थी। इस तरह वार्ड क्रमांक 18 ने वार्ड 8 शांति नगर पर 2 ओवर शेष रहते 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज करते हुए फाईनल मैच जीत लिया। वार्ड 18 की ओर से शेखर व राधेश्याम ने तेज गेंदबाजी की जिससे वार्ड 8 के बल्लेबाज रन नही बना पाए।

इससे पहले हुए सेमीफाइनल मैच में वार्ड क्रमांक 8 शांति नगर ने वार्ड 12 डंगनिया तालाब पार पर जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया सेमीफाइनल में हारे टीम वार्ड क्रमांक 12 को तृतीय पुरस्कार के तौर पर 7000 रुपए आयोजक समिति द्वारा दिया गया। वही फाइनल मैच के विजेता रहे टीम वार्ड क्रमांक 18 को 15000 रुपए तथा उपविजेता रही वार्ड 8 शांति नगर को 11000 रुपये का पुरस्कार की राशि व विनर कप दी गई। टूर्नामेंट में अन्य पुरस्कारों में बेस्ट कीपर सुमित खोडियार बेस्ट कैचर कमलकांत निषाद बेस्ट बॉलर अरुण चौहान बेस्ट अंपायर सुनील धीवर, कबीर ठाकुर बेस्ट स्कोरर लेखराम साहू बेस्ट कमेंट्रेटर भूपेंद्र राजपूत को भी पुरस्कार दिया गया इनके अतिरिक्त प्रत्येक अर्धशतक हैट्रिक छक्का व चौका पर भी विशेष मैडल प्रदान की गई। पूरे टूर्नामेंट में ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले वार्ड 18 डीएमसी तालाब पार के हरफनमौला खिलाड़ी सुमित(सोमू) को बेस्ट बेस्टमेंन व मैन ऑफ द सीरीज़ चुना गया उन्होंने फाइनल मैच में एक विकेट के साथ 49 रन बनाये यहीं नही पूरे टूर्नामेंट में 174 रन बनाने के साथ 8 विकेट भी लिए। उनके द्वारा वार्ड 6 के साथ हुए मैच में ताबड़तोड़ 28 गेंदों पर 90 रन की आतिशी पारी भी खेली गई।

इस प्रतिस्पर्धा में पूरे आयोजक समिति, क्रिकेटर, दर्शक, पूरे 24 वार्डों के जनप्रतिनिधियों, पालिका प्रशासन, सहित नगरवसियों का भरपूर योगदान रहा। जिसमें पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर मुख्यमंत्री ओएसडी मनीष बंछोर तथा मुख्यमंत्री सुपुत्र चैतन्य बघेल उपाध्यक्ष के रवि कुमार पालिका मुख्य अधिकारी जितेंद्र कुशवाहा पार्षद थनेश पटेल मनहरण यादव प्रमोद राजपूत ओमनारायण वर्मा प्रमोद चंद्राकर सुधाकर त्रिपाठी महेश सोनकर लोकेश साहू मार्कण्डे जी विनोद बंजारे जानकी ध्रुव सती यादव लता खैरवार शांति टंडन नीतू रावते रागनी निषाद ललिता ध्रुव कुमारी बाई निषाद एल्डरमैन पवन अग्रवाल ललित राजपूत अशोक साहू शीश बंसल ने सभी खिलाड़ियों के प्रतिभा का सम्मान किया एवं आयोजन के लिए हर्ष व्यक्त की। अंत मे अतिथियों द्वारा विजेता उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को विनर कप मैडल व पुरस्कार की राशि दी गई। कार्यक्रम आयोजक समिति में ओमप्रकाश यादव आकाश देवांगन किशोर सोनकर भूपेंद्र मिश्रा देवेंद्र साहू लेखराम साहू ओमप्रकाश सोनकर राजेश देवांगन रहें जिन्होंने सफ़ल आयोजन पुनः प्रतिवर्ष कराने की घोषणा भी किया।

Exit mobile version