Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी का शुरू हुआ जबरदस्त रोड शो

ब्यूरों रिपोर्ट-उत्तर प्रदेश; वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की शुरुआत हो गई है. पीएम मोदी ने गोदौलिया में सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत की. पीएम मोदी मलदहिया से गोदौलिया तक 3 किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं. पीएम मोदी का रोड शो बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर तक जाएगा जहां पीएम मोदी काशी विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगे।

पार्टी का कहना है की मोदी वाराणसी के तीन विधानसभा क्षेत्रों कैंट, शहर उत्तरी और शहर दक्षिणी में रोड शो करके बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।



आपको बतादे की रोड शो के लिए वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुटी है. पीएम मोदी का लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया है. रोड शो में उमड़ी भीड़ मोदी की एक झलक पाने को बेताब दिख रही है. बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आखिरी दौर का चुनाव 7 मार्च को होना है. 7 मार्च को आखिरी चरण का मतदान होगा. 10 मार्च को यूपी समेत चार अन्य राज्यों के चुनावों के नतीजों की घोषणा की जाएगी.

Exit mobile version