Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

लोन घोटाले में 2 बैंककर्मी समेत 5 शातिर ठग गिरफ्तार

तेलीबांधा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रायपुर में क्रेडिट कार्ड लोन घोटाले में 2 बैंककर्मी समेत 5 शातिर ठग गिरफ्तार

ब्यूरों रिपोर्ट-“छत्तीसगढ़-24-न्यूज़”

रायपुर: प्रदेश में अबतक का सबसे बड़ा क्रेडिट कार्ड लोन घोटाले का खुलासा हुआ है. इस मामले में 100 से ज्यादा लोगों के क्रेडिट कार्ड बनवाकर उससे पैसे निकालकर थोड़े कार्ड होल्डर को देकर और बाकी रकम खुद डकारने वाले गैंग का खुलासा हुआ है।

बतादे की इस मामले में तेलीबांधा पुलिस ने 2 बैंककर्मी समेत कुल 5 शातिर ठग गिरफ्तार को गिरफ्तार किया हैं.पुलिस का कहना है की 100 से ज्यादा पीड़ितों ने पुलिस में मामले की शिकायत की थी. जिसके बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने 70 ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड, 150 ब्लेंक चेक, 1 फॉर्च्यूनर XUV और 1 टाटा हैरियर कार समेत 5 बाइक जब्त किया है. गैंग का मास्टर माइंड निखिल कोसले, शैलेन्द्र मिश्रा और शिव साहू समेत 2 एक्सिस बैंककर्मी मोहन और नबील खान को गिरफ्तार किया हैं जिसकी पुलिसपूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

Exit mobile version