Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

लोगों को दिलाई शहर स्वच्छ रखने की शपथ:सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा मंडल गरियाबंद ने चलाया स्वच्छता अभियान

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद 

गरियाबंद-भारतीय जनता पार्टी मण्डल गरियाबंद के तत्वधान में राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर चल रहे माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन पर 17 सितम्बर से चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज 20 सितम्बर को स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम ग्राम कोकड़ी में रामजानकी मंदिर परिसर में और मेन रोड पर साफ सफाई अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके मण्डल प्रभारी प्रीतम सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू,अनूप भोसले अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष आसिफ मेमन, मण्डल महामंत्री धनंजय नेताम, मंडल मंत्री ताकेश्वरी साहू, शेषनारायण गजभिये, प्रहलाद सिंह, ठाकुर,प्रतीक तिवारी , युवा मोर्चा अध्यक्ष आनंद ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष खिरमनी हरपाल,अल्पसंख्यक मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष सलीम खान, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विनोद नेताम,दाल चंद ध्रुव अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, संजु साहू महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा राज डे महामंत्री युवा मोर्चा भीम साहू,ट्रिनकल डोंगरे रीना सिन्हा, प्रीति गनवीर हुलसी सोनवानी, रोशन लाल साहू भोला सिन्हा संजय बारले ,विजय ध्रुव ,अश्वनी नेताम,गंगाधर ध्रुव एवं अन्य कार्यकताओं की उपस्थित में संपन्न हुआ।

Exit mobile version