छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकान्छी गौधन न्याय योजना के तहत शासन तथा जन सहयोग से बना डाला आदर्श गौठान
जनसहयोग से मवेसियों के लिये लकड़ी तथा साड़ियों की सहायता से छपरी का किया निर्माण
मनोज साहू पाटन / पाटन विधानसभा के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मटंग जंहा शासन तथा ग्रामीणों और आस-पास के के लगे गांव के नागरिकों से सहयोग राशि इकट्ठा करके लकड़ी का छपरी निर्माण किया! बरसात से बचने के लिये गौठान में जंहा घर-घर जाकर साड़ी कपड़ा एकत्रित किया।विदित हो मटंग की गौठान में जब प्रशासन द्वारा दी गई राशि के अतिरिक्त और राशि की आवश्यकता हुई तब ग्रामीणों की सहयोग से छपरी का निर्माण किया! जिसका उद्घाटन रविवार को किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि देवेंद्र चन्द्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन,विशेष अतिथि महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी पाटन,सुश्री मोना सेन जी लोक गायिका व पूर्व केश शिल्पी बोर्ड अध्यक्षा, डी.डी.चतुर्वेदी,श्रीमती डेगेशवरी रमेश वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत मटंग,श्रीमती दीप्ती चंद्राकर सचिव ग्राम पंचायत मटंग,राजा कोसरे सरपंच ग्राम पंचायत सांतरा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र चंदवंशी ने अपने उद्धबोधन में गौठान की प्रसंशा करते हुऐ कहा की मटंग का यह गौठान निश्चित ही आदर्श गौठान और प्रेरणादायक है! यह गौठान पाटन के नम्बर ऐक गौठानों में से ऐक है।
कार्यक्रम में सुश्री मोना सेन जी ने ग्रामीणों का खूब मनोरंजन किया नारी शक्ति की विषयों में प्रकाश डाला एक ओर जंहा लोक गायिका मोना सेन को अपने बीच पाकर ग्रामीण काफी आनंद व गर्व महसूस कर रहे थे वंही प्रसंसको में सेल्फी लेने की भीड़ उमड़ी हुई थी।
गौठान समिति के अध्यक्ष हेमराज साहू ने मिडिया के माध्यम से बताया की शासन तथा ग्रामीणों के सहयोग से मवेसियों के लिये लकड़ी से छपरी का निर्माण किया हूँ ईस कार्य को सफल बनाने के लिये ग्रामीणों का आभार व्यक्त करता हुँ ।
गौठान में विभिन्न कार्य की आवश्यकता है।
गौठान समिति के अध्यक्ष हेमराज साहू ने बताया की आज भी गौठान में विभिन्न समस्या है जिन्हे शासन की सहयोग करने की माँग की है! समस्या कुछ ईस प्रकार से है।
(1). लकड़ी के शेड को लोहा से निर्माण.
(2). अतिरिक्त कमरा निर्माण.
(3). गौठान के अन्तर्गत बोर खनन.
(4). हाई मास्ट सोलर लाईट लगाना.
(5). गौठान एवं चारागाह को समतली करण करना.
(6). आदर्श गौठान की लिये राशि स्वीकृति करना
आगे श्री साहू ने बताया की मवेशीयों के लिये बकायदा जंहा छपरी निर्माण किया गया है वंहा सी सी ढलाई कर दिया गया! तथा भविष्य में गाय मूत्र का उपयोग में लाया जा सके उसके लिये दो नल वाल्ब लगाया गया! जिसके माध्यम से गौमूत्र को अलग करके उपयोग किया जा सके तथा गंदा पानी को बाहर किया जा सके !अतिथियों के करकमलों से गौठान परिषर के अन्तर्गत वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में मंच संचालक विनोद सेन प्रदेशाअध्यक्ष सर्व सेन समाज के अध्यक्ष ने किया!
श्री सेन ने मंच संचालन के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया! ग्रामीणों ने खूब प्रशंसा किया।
ईस अवसर पर भागवत वर्मा रमेश वर्मा, वरुण लेन्जवार,धर्मेंद्र बंछोर, लक्ष्मण बंजारे, टिकेन्द्र वर्मा,बाबू लाल, खेमलाल निर्मलकर, लख्खी यादव तथा गौठान समिति के सदस्य,पंच सहित सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
