Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रोका छेका अंतर्गत पशुधन विकास विभाग द्वारा शिविरों का आयोजन

 

रोका छेका अंतर्गत पशुधन विकास विभाग द्वारा शिविरों का आयोजन

दुर्ग, 25 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार पशुधन विकास विभाग द्वारा ”रोका छेका” अभियान 06 जुलाई से प्रारंभ किया गया है। पशुधन विकास विभाग द्वारा जिले मंे संचालित 324 गौठान ग्रामों में सभाओं का आयोजन कर फसल चराई से बचाने पशुओ को गौठान में नियमित रूप से लाने हेतु कृषकों/पशुपालकों को ग्रामसभा में समझाईश दी जा रही है। इस संबंध में मुनादी करवा कर गौठानों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। गौठानों में विभाग द्वारा शिविर आयोजित कर पशु उपचार, बधियाकरण, टीकाकरण, कृमिनाशक दवापान, के.सी.सी. तथा विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि ”रोका छेका” अभियान अंतर्गत पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान को बचाया जा सके।
उप संचालक पशु चिकत्सा सेवाएं दुर्ग के अनुसार अभियान अंतर्गत जिले के गौठानों में विभागीय मैदानी अमले द्वारा अद्यतन 246 शिविर आयोजन कर 6880 पशुओं का टीकाकरण, 21 पशुओं का बधियाकरण, 646 पशुओं का उपचार, 1955 पशुओं के लिए औषधि प्रदाय, 2090 पशुओं का डीवर्मिंग, डी.टी.कींग, 09 पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान, 07 स्थानों पर पैरा यूरिया उपचार का प्रदर्शन तथा 04 के.सी.सी. प्रकरण बनाया गया है। इसके अलावा 11 कुक्कुट इकाईयों का वितरण भी किया गया है। जिले के पशुपालकों से अपील की गई है कि रोका छेका अभियान अंतर्गत वे अधिक से अधिक संख्या में पशुओं को गौठान में लावे तथा वर्षा जनित रोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराए।

Exit mobile version