Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रेंगाकठेरा में मनरेगा कार्य की शुरुआत सरपंच ने पूजा कर की

पाटन ब्लॉक में आने वाले ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा मे नए सत्र की मनरेगा कार्य करने के लिये जोगी डबरी तलाब पर  सरपंच  श्री चंद्रशेखर वर्मा  एवं पंचगण व मजदूरों द्वारा पूजा करके कार्य को गति प्रदान किया गया जहां लगभग 200 मजदूर कार्यरत हैं।

मनरेगा कार्य चलने से ग्राम पंचायत के सभी मजदूरों ने हर्ष ब्यक्त की  आज के इस मंहगाई के दौर पर मनरेगा कार्य खुलना या मनरेगा के अंदर मजदूरों को कार्य मिलना एक प्रकार के डूबते हुवे इंसान को तिनके की सहारा होता है ,क्योंकि  ग्राम पंचायत पर अप्रेल मई के माह मे एक मनरेंगा ही कार्य होता है जो मजदूरों की आय का मुख्य स्रोत होता है।

सभी मजदूरों ने  सरपंच  का आभार ब्यक्त किया क्योंकि अभी वर्तमान मे  मनरेंगा के देखरेख करने वाले कर्मचारियों के हड़ताल के वजह से मनरेंगा कार्य को पंचायत पदाधिकारी एवं मेट के द्वारा  कार्य संचालित किया जा रहा है।

Exit mobile version