Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रिटायर्ड कर्मी के लाखों चोरी, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग-भिलाई : दिनदहाड़े महिला बाल विकास के रिटायर्ड कर्मी के साथ ये उठाईगिरी हुई है। शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मोहन नगर पुलिस ने बताया कि जवाहर नगर दुर्ग निवासी रतन लाल सोनी 72 वर्ष उक्त विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी है।



अपने घर से बैंक ऑफ बड़ौदा मंगलवार 12.30 बजे जाने के लिए निकले थे। बैंक से 1 लाख रुपए निकालकर अपने स्कूटी के डिक्की में रखे हुए थे। जब अपने खाते का एंट्री कराने एटीएम मशीन के पास पहुंचे और वापस अपने स्कूटी के पास पहुंचे तब डिक्की से उनका 1 लाख गायब मिला।



आसपास रुपए को खोजने के बाद कुछ जानकारी नहीं मिलने पर परेशान पीड़ित घटना की शिकायत करने मोहन नगर पुलिस थाना पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित से बयान लेकर घटना की पूरी जानकारी जुटाई।पुलिस ने पीड़ित को घटनास्थल लाकर घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस को उठईगिरी का पुख्ता सुराग हाथ नहीं लग पाया है



जानकारी के मुताबिक पुलिस बैंक ऑफ बड़ौदा समेत आसपास लगे सीसी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है। इसके अलावा सड़क किनारे कई जगह पर लगे कैमरों को चेल कर फुटेज निकाल रही है। मोहन नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया की पीड़ित से पूछताछ किया जा रहा है।

Exit mobile version