Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया गुरु पूजन एवं समर्पण उत्सव

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला प्रमुख रिपोर्ट सैयद बरकत अली गरियाबंद 

गरियाबंद-ग्राम देवगांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरु पूजन एवं समर्पण उत्सव का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माननीय जिला संघ चालक श्री रूपेंद्र साहू जी रहे मुख्य अतिथि रामू राम साहू भाजपा नेता एवं अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर तथा विशेष अतिथि के रूप में पंडित अर्जुन प्रसाद तिवारी भागवताचार्य राजीम वाले उपस्थित रहे सर्वप्रथम भारत माता पूजनीय डॉ हेडगेवार तथा श्री गुरु जी के चित्रों को पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया गया साथ ही भगवा ध्वज का पूजन किया गया कार्यक्रम को मुख्य वक्ता रूपेंद्र साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भगवा ध्वज को अपना गुरु मानकर पूजा करते हैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से स्वयंसेवक राष्ट्र की सेवा हेतु समर्पित भाव से काम करते हैं उन्होंने गुरु के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मैं भगवा ध्वज जो त्याग एवं समर्पण का प्रतीक है उन्हें गुरु माना गया है मुख्य अतिथि श्री रामू राम साहू ने प्रेस वार्तालाप पर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ को बताया भारत ऋषि मुनियों का एवं संस्कृति और संस्कार का देश है जहां गुरु का पूजा होता है एवं गुरु को भगवान से भी ऊपर माना गया है श्री साहू ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना सन 1925 में डॉक्टर केशव राम बलिराम हेडगेवार ने किया था तथा आज देश का सबसे बड़ी राष्ट्रीय कार्य करने वाली संगठन है विशेष अतिथि पंडित अर्जुन प्रसाद तिवारी ने संबोधित करते हुए कहां की सभी को राष्ट्र की रक्षा यह तो हमेशा तैयार रहना चाहिए तथा देश में निवासरत सभी नागरिकों को अपना मान कर सेवा करना चाहिए युग पुरोहित पंडित परमानंद जी ने भी गुरु की महत्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र भक्तों का संगठन बताया तत्पश्चात उपस्थित सभी स्वयंसेवकों द्वारा भगवा ध्वज का पूजन कर प्रणाम कर समर्पण किया गया उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भूपेंद्र साहू रामू राम साहू पंडित अर्जुन प्रसाद तिवारी परमानंद यादव सेवानिवृत्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री एचएल साहू ओम प्रकाश साहू रूपेश साहू गोपेश साहू जनपद सदस्य आसाराम साहू सियाराम साहू राम लाल साहू रमेश साहू त्रिलोक साहू भुवन साहू वीनू साहू सहित अनेक स्वयंसेवक कार्यक्रम में उपस्थित रहे संचालन ओम प्रकाश साहू ने किया

Exit mobile version