Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत कुम्हारी की स्वच्छता जांचने पहुंची दिल्ली की टीम गौठान, महामाया उद्यान का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत कुम्हारी की स्वच्छता जांचने पहुंची दिल्ली की टीम गौठान, महामाया उद्यान का किया निरीक्षण

 

कुम्हारी । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संपूर्ण प्रदेश में स्वच्छता हेतु सघन चलाए जा रहे कार्यक्रम का अवलोकन करने हेतु केंद्रीय राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान दल दिल्ली एवं यूनिसेफ के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छता सचिव के नेतृत्व में पाटन विधानसभा अंतर्गत कुम्हारी नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत चल रहे विकास एवं नगर की स्वच्छता संरक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया ।

सर्वप्रथम वार्ड क्रमांक 3 स्थित गौठान में राजेश्वर नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया, पार्षदगण, स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भी आत्मीय स्वागत तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया ।

इसके पश्चात वस्तु स्थिति का निरीक्षण किया गया, हरे-भरे गौठान में महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित लघु कुटीर उद्योग का निरीक्षण किया गया, गौठान में उत्पादित उत्कृष्ट वर्मी कंपोस्ट का भी निरीक्षण किया गया।

पानी के व्यवस्था की जानकारी लेने पर उन्हें बताया गया कि अशुद्ध जल को शुद्ध कर सिंचाई व्यवस्था की गई है जिससे अतिरिक्त पानी की कभी कमी नहीं हो सकेगी।

उद्यान की सुंदरता को समृद्ध करने का कार्य सदा चालू रहता है निरीक्षण दल के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति स्वरूप पौधारोपण भी किया गया।

निरीक्षण दल के व्यस्त कार्यक्रम के अंतिम चरण में नगर के महत्वपूर्ण वाटर एड प्लांट का दौरा कर निरीक्षण किया गया इन सभी स्थलों के निरीक्षण उपरान्त राष्ट्रीय स्वच्छता निरीक्षण अभियान दल को ससम्मान विदाई दी गई ।

इस निरीक्षण कार्यक्रम में केंद्रीय राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान दल के पदाधिकारी रूपा मिश्रा ज्वाइंट सेक्रेट्री एवं एनएमडी एसबीएम. यूएमओएचयू., राजेश प्रसाद प्रिंसिपल सेक्रेट्री एचयूए. डिपार्टमेंट असम, विनय झा डायरेक्टर एसबीएचयू. एमओएचयू, सौमिल रंजन चौबे स्टेट मिशन डायरेक्टर, यूनिसेफ के छत्तीसगढ़ प्रमुख जॉब जकरिया, श्वेता पटनायक वास स्पेशलिस्ट, मरीजे ब्रोएखुएंजसेन दिल्ली, ने नगर की स्वच्छता संरक्षण कार्य का निरीक्षण किया ।

इस अवसर पर जिलाधीश डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, मनीष बंछोर ओएसडी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी जितेंद्र कुशवाहा, नगर पालिका परिषद कुम्हारी अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, उपाध्यक्ष के.रवि कुमार, महिला पार्षद जानकी ध्रुव, नीतू रावते, सती यादव, कुमारी बाई निषाद, रीना साहू, ललिता सोनकर, मनहरण यादव, ओम नारायण वर्मा, प्रमोद सिंह राजपूत, थनेश पटेल, महेश सोनकर, प्रमोद चंद्राकर एल्डरमैन ललित राजपूत विष्णु देवांगन, अशोक साहू, लेखराम साहू, निलिश देवांगन, अभियंता सतीश वर्मा नगर पालिका परिषद, गौरव केशरवानी सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, मनीष झा समर्थन संस्था आदि उपस्थित रहे ।

Exit mobile version